Free Fire Max में फ्री मिलेगी Gun Skin, करना होगा सिंपल-सा काम

You will get free Gun Skin in Free Fire Max, you will have to do a simple task-Free Fire Max के गेमर्स को अच्छी तरह से पता है कि गन स्किन सिर्फ गन की एप्पीयरेंस नहीं बदलती बल्कि उसकी परफॉरमेंस को भी बेहतर बनाती है। दरअसल, जब आप गन पर स्किन लगाते हैं तो इससे गन की शूटिंग रेंज, रिकॉइल कंट्रोल और दमदार गोलियों की फायरिंग स्पीड में सुधार होता है। इसलिए Free Fire Max के गेमर्स हमेशा ही गेम में मिलने वाली गन स्किन पाने की कोशिश करते हैं क्योंकि यह उन्हें बैटलफील्ड पर फायदा देती है।

Gun Skin की Importance

देखा जाए तो Free Fire Max में गन स्किन हासिल करने के कई तरीके होते हैं। आप गन बॉक्स, लक रॉयल, इवेंट्स और गेम की शॉप से भी गन स्किन खरीद सकते हैं। हालांकि, इन तरीकों के लिए आपको गेम की प्रीमियम करेंसी डायमंड्स की जरूरत पड़ेगी। चूंकि डायमंड्स असली पैसों से ही खरीदे जा सकते हैं, इसलिए यह तरीका काफी महंगा होगा।

अभी Free Fire Max में मिल रही है Free Gun Skin

लेकिन Free Fire Max में अभी कुछ ऐसा भी इवेंट चल रहा है जहां से आप बिना कुछ खर्च किए फ्री में गन स्किन हासिल कर सकते हैं। बात ‘Play to Get Gun Crate’ इवेंट की हो रही है। इस इवेंट के तहत गेमर्स को 2x The Falconer Weapon Loot Crate फ्री में मिलेगा।

फैलकनर वेपन लूट क्रेट में आपको USP – द फैलकनर, थॉम्पसन – द फैलकनर, M828 – द फैलकनर और SVD – द फैलकनर गन स्किन मिलेंगी। ये गन स्किन गेम के लिए काफी पॉवरफुल और खास हैं। इनकी मदद से आप जिस भी मैप या मोड में गेम खेल रहे हों, आपको निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा।

Also Read : WhatsApp ला रहा है तीन दमदार नए फीचर्स, जानिए क्या है खास

इन आसान Steps से पाएं Gun Skin

तो अगर आप भी फ्री में ये खास गन स्किन पाना चाहते हैं तो आपको इस इवेंट में भाग लेना होगा। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ आसान से टास्क पूरे करने होंगे। पहला टास्क है कि आपको CS मोड में एक बार Booyah हासिल करना होगा। Booyah मतलब आपको वो मैच जीतना होगा। ऐसा करने पर आपको 1x The Falconer Weapon Loot Crate मिलेगा।

वहीं दूसरा टास्क है कि आपको BR मोड में टॉप 3 रैंकिंग हासिल करनी होगी। यानी आखिरी 3 टीमों या खिलाड़ियों में से एक होना होगा। इसके बाद आपको भी 1x लूट क्रेट मिलेगा। इस तरह दोनों टास्क पूरे करके आप 2 लूट क्रेट हासिल कर सकते हैं।

Reward Redeem करने की Step-by-Step Process

अब लूट क्रेट मिलने के बाद आपको इसे रिडीम करने की प्रोसेस करनी होगी। इसके लिए सबसे पहले आपको Free Fire Max गेम में इवेंट सेक्शन ओपन करना होगा। फिर आपको ‘The First Battle’ टैब पर जाना होगा। यहां आपको ‘Play Reward’ सेक्शन मिलेगा।

इस सेक्शन में आपको अपने लूट क्रेट नजर आएंगे। आपको उन्हें सिर्फ क्लेम कर लेना है। इसके बाद आपको वॉलेट सेक्शन जाकर अपने क्रेट को ओपन करना होगा। यहां आपको डायमंड्स या पैसे खर्च नहीं करने होंगे क्योंकि क्रेट तो हमने पहले ही फ्री में क्लेम कर लिया है। आप सीधे ओपन बटन पर क्लिक करके इसे खोल सकते हैं। इस तरह से फ्री में गन स्किन मिल जाएगी।

इन स्टेप्स को फॉलो कर आप भी फ्री में Free Fire Max से खास गन स्किन पा सकते हैं। पता नहीं ये इवेंट कब तक चलेगा इसलिए जल्द से जल्द इसमें हिस्सा लेकर अपनी गन स्किन हासिल कर लीजिए।

Also Read : गूगल के नए Android 15 अपडेट में आ रहे हैं ये जबरदस्त फीचर्स

Leave a Comment